FIH Hockey World Cup 2026: भारतीय टीम के लिए 'करो या मरो' वाले होंगे दूसरे दौर के सभी मैच, जानिए कैसा होगा फॉर्मेट

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप के दूसरे दौर में भले ही जगह बना ली है लेकिन उसकी आगे की राह आसान नहीं होगी क्योंकि बिना अंक के आगे बढ़ने के कारण उसके लिए अब प्रत्येक मैच करो या मरो जैसा बन गया है। जानिए दूसरे दौर के समीकरण और फॉर्मेट।

एम्सटेलवीन: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भले ही दूसरे दौर में जगह बना ली है लेकिन उसकी आगे की राह आसान नहीं होगी क्योंकि बिना अंक के आगे बढ़ने के कारण उसके लिए अब प्रत्येक मैच करो या मरो जैसा बन गया है। विश्व कप के नए प्रारूप के अनुसार पहले चरण में अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम अगर दूसरे नंबर की टीम पर जीत हासिल करके आगे बढ़ती है तो दूसरे दौर में खेलने से पहले ही उसके नाम पर तीन अंक दर्ज होंगे। भारत इस मामले में नुकसान में है क्योंकि पहले चरण में इंग्लैंड से हारने के कारण भारतीय टीम दूसरे दौर में उसके खिलाफ नहीं खेलेगी जबकि इंग्लैंड पहले दौर के तीन अंक लेकर इस दौर में पहुंची है । इसके मायने हैं कि भारत को बाकी दोनों टीमों से जीतना ही होगा।

Indian Mens Hockey Team

भारतीय पुरुष हॉकी टीम (फोटो क्रेडिट Hockey India X)

ऐसा है दूसरे राउंड का फॉर्मेट

भारत ने पूल डी में वेल्स को 3 -1 से और पाकिस्तान को 5-3 से हराया जबकि इंग्लैंड से 2 -4 से हार गई। नये प्रारूप के तहत पूल डी की दोनों शीर्ष टीमें और पूल ए की दो शीर्ष टीमों से पूल ई बना है जिसमें से पहली दो टीमें सेमीफाइनल में जायेंगी। वहीं पूल बी और सी की शीर्ष दो टीमें पूल एफ में एक दूसरे से खेलेंगी और पहले दो स्थान की टीमें अंतिम चार में पहुंचेंगी।

End of Feed