एफआईएच प्रो लीग हॉकी: विश्व चैम्पियन जर्मनी को हराकर भारत ने किया बड़ा उलटफेर

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 10, 2023, 11:21 PM IST

हॉकी विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने एफआईएच प्रो लीग हॉकी के पहले मुकाबले में विश्व चैंपियन जर्मनी को मात देकर बड़े उलटफेर के साथ शुरुआत की है।

राउरकेला: स्ट्राइकर सुखजीत सिंह के दूसरे हाफ में किये गये दो गोल की मदद से भारत ने शुक्रवार को एफआईएच प्रो लीग हॉकी के पहले मैच में विश्व चैम्पियन जर्मनी को 3-2 से हराकर उलटफेर किया। विश्व कप के निराशाजनक अभियान के बाद यह भारत का पहला मुकाबला था।

India-vs-Germany

भारत बनाम जर्मनी(साभार Hockey India)

भारत के जनवरी में विश्व कप के प्री क्वार्टरफाइनल से बाहर होने के बाद कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया था लेकिन 26 वर्षीय सुखजीत बच गये थे, उन्होंने 31वें और 42वें मिनट में मैदानी गोल दागे। टूर्नामेंट में अब तक संयुक्त रूप से शीर्ष स्कोरर में शामिल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बिरसा मुंडा स्टेडियम में 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलायी थी।

End of Feed