क्या ऐसी वापसी देखी है? 46 की उम्र में लौट आए ब्राजील के वर्ल्ड कप विजेता रोनाल्डिन्हो

Ronaldinho makes comeback at age of 46: ब्राजील फुटबॉल टीम के सुनहरे दौर के महान खिलाड़ियों में शुमार रोनाल्डिन्हो ने एक चौंकाने वाला कदम लिया है और 46 साल की उम्र में उन्होंने पेशेवर फुटबॉल में वापसी की है।

ब्राज़ील के विश्व कप विजेता रोनाल्डिन्हो ने 46 साल की उम्र में प्रतिस्पर्धी फ़ुटबॉल में शानदार वापसी की। 11 सालों में अपने पहले प्रतिस्पर्धी मैच में, उन्होंने रविवार को इटली की तीसरे दर्जे की टीम 'रावेना' के लिए 'फ़ोरली' के खिलाफ़ डर्बी मुक़ाबले में हिस्सा लिया।

Ronaldinho Came professional comeback at age of 46

46 वर्षीय महान रोनाल्डिन्हो की हुई वापसी

अपनी जानी-पहचानी 10 नंबर की जर्सी पहने, इस ब्राज़ीलियाई दिग्गज ने पहला हाफ पूरा खेला। हाफ-टाइम के दौरान, वे 'स्टेडियो ब्रूनो बेनेली' के मैदान पर घूमे और समर्थकों का अभिवादन किया, जो उनके मैदान पर उतरने की खुशी में खड़े होकर तालियां बजा रहे थे।

End of Feed