FIFA भी हुआ धोनी का मुरीद, लियोनेल मेस्सी को बताया 'थाला'

FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ऐसी फोटो पोस्ट की गई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस फोटो में फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेस्सी दिखाई दे रहे हैं। वहीं फोटो के ऊपर बड़े-बड़े अक्षरों में 'THALA' लिखा हुआ है।

FIFA World Cup 2026: महेंद्र सिंह धोनी का जादू सिर्फ भारत या क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है। बल्कि, अब FIFA भी 'कैप्टन कूल' की दीवानी हो गई है। FIFA वर्ल्ड कप के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ऐसी फोटो पोस्ट की गई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस फोटो में फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेस्सी दिखाई दे रहे हैं। वहीं फोटो के ऊपर बड़े-बड़े अक्षरों में 'THALA' लिखा हुआ है। बता दें कि 'थाला' तमिल भाषा का शब्द है। जिसका मतलब 'लीडर', 'मुखिया' या 'बॉस' होता है। हम सभी जानते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के साथ-साथ पूरे भारत में महेंद्र सिंह धोनी को प्यार से 'थाला' कहा जाता है।

Messi Thala

फीफा ने मेस्सी को बताया थाला (fifaworldcup/chennaiipl)

धोनी को क्यों कहा जाता है थाला

धोनी की लीडरशिप, शांत दिमाग और मैच फिनिश करने की कला की वजह से उन्हें यह नाम मिला। अब FIFA ने मेस्सी के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया है, जिससे साफ है कि धोनी का क्रेज अब क्रिकेट से निकलकर फुटबॉल की दुनिया तक पहुंच गया है। यह फोटो FIFA वर्ल्ड कप 2026 के एक मैच के बाद सामने आई है। जिसमें अर्जेंटीना और अल्जीरिया की भिड़ंत हुई थी। इस मैच में मेस्सी ने तीन गोल किया था। इसके बाद FIFA ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से यह फोटो शेयर की। इस फोटो के ऊपर बड़े-बड़े शब्दों में 'THALA' लिखा गया। इसके साथ ही कैप्शन में 'Greatness' लिखा गया। जिसका मतलब होता है महान खिलाड़ी।

End of Feed