FIFA World Cup 2026: मेसी के ऐतिहासिक गोल से राउंड ऑफ 32 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप जे मैच में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया पर बड़ी जीत दर्ज की। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से मात दी। गत चैंपियन ने इस जीत के साथ ही राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने ऐतिहासिक दो गोल दागे। इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना नॉकआउट स्टेज में प्रेवश कर गया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप जे मैच में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया पर बड़ी जीत दर्ज की। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से मात दी। गत चैंपियन ने इस जीत के साथ ही राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने ऐतिहासिक दो गोल दागे। इन दोनों गोल की मदद से वह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए।

Argentina win

अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया। फोटो- AP

मैच में अर्जेंटीना ने शुरुआत से ही अपने पाले में गेंद रखी। मेसी ने 38वें मिनट में गोल करके क्लोजे के 16 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा। मेसी ने फिर स्टॉपेज टाइम में एक और गोल करके वर्ल्ड कप में अपने कुल गोल की संख्या 18 तक पहुंचा दी, जो जर्मन दिग्गज क्लोजे से दो ज्यादा है। फुल टाइम तक ऑस्ट्रिया कोई गोल नहीं कर सका और मैच गंवा बैठा। अर्जेंटीना ने जीत के साथ अपनी जगह नॉक आउट चरण में पक्की की।

End of Feed