जश्न में डूबा मैड्रिड, स्वदेश लौटने पर स्पेन का होगा शाही स्वागत-खुली छत वाली बस के साथ होगा विक्ट्री परेड

अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर स्पेन ने रविवार देर रात दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई। इसके साथ ही उसने फाइनल में अपने हंड्रेड पर्सेंट जीत का रिकॉर्ड कायम रखा है। टीम के स्वदेश लौटने पर शाही स्वागत की तैयारी चल रही है। स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में केवल एक गोल खाया।

स्पेन की विश्व कप विजेता टीम सोमवार दोपहर को स्वदेश लौटने के लिए तैयार है, जहां टीम के 11 सदस्यों का स्वागत स्पेन के शाही महल और प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज द्वारा किया जाएगा। इसके बाद शाम को खिलाड़ी खुली छत वाली बस में सवार होकर शहर के मध्य भाग में विजय परेड में हिस्सा लेंगे। टीम के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों के जुटने की उम्मीद है। परेड प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास मोनक्लोआ पैलेस के निकट से शुरू होकर सिबेल्स स्क्वायर तक जाएगी। इसके बाद सिबेल्स स्क्वायर पर खिलाड़ियों के सम्मान में एक समारोह आयोजित होगा। यह वही ऐतिहासिक स्थल है, जहां स्पेन की राष्ट्रीय टीमें और उनके समर्थक बड़ी जीत के बाद पारंपरिक रूप से जश्न मनाते रहे हैं।

spain fifa world cup champion

फीफा वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन (साभार-X)

स्पेन ने रविवार को न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड में खेले गए फाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। स्पेन ने इससे पहले 2010 में दक्षिण अफ्रीका में पहली बार यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती थी। इस तरह यह उसके इतिहास का दूसरा विश्व कप खिताब है। फाइनल की समाप्ति के साथ ही मैड्रिड जश्न में डूब गया। हजारों समर्थक बार और रेस्तरां से निकलकर सड़कों पर उमड़ पड़े। कई लोग स्पेन का राष्ट्रीय ध्वज ओढ़े हुए थे, जबकि अनेक प्रशंसक टीम के रंगों वाली जर्सियां पहने हुए थे।

End of Feed