FIFA World Cup 2022: उद्धाटन मुकाबले में इक्वाडोर ने दी मेजबान कतर को करारी मात, कप्तान वेलेंसिया चमके

  • Written by: नवीन चौहानAuthored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 20, 2022, 11:32 PM IST

कप्तान एर्नर वेलेंसिया के दो गोल की मदद से इक्वाडोर ने मेजबान कतर को फीफा विश्व कप 2022 के उद्धाटन मुकाबले में 2-0 के अंतर से मात देकर अपने अभियान का विजयी आगाज किया है। मैच के हीरो इक्वाडोर के कप्तान रहे।

दोहा: फीफा विश्व कप 2022 के उद्धाटन मुकाबले में मेजबान कतर को इक्वाडोर के खिलाफ 0-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। ग्रुप ए के इस मुकाबले में इक्वाडोर ने अपने कप्तान वेलेंसिया के धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत मैच में पूरे समय पकड़ बनाए रखी और मेजबान टीम को गोल करने नहीं दिया। मैच में हुए दोनों गोल कप्तान एनर वेलेंसिया ने मैच के पहले हाफ में किए और अपनी टीम के विश्व कप अभियान की शुरुआत 2-0 के अंतर से जीत के साथ कर दी। इक्वाडोर की जीत के हीरो एनर वेलेंसिया रहे।

Enner-Valencia

कतर के खिलाफ गोल का जश्न मनाते इक्वाडोर के कप्तान एनर वेलेंसिया( साभार AP)

पहली बार मेजबान टीम हारी पहला मुकाबला

End of Feed