पेनल्टी पर चूक पड़ी भारी: 'अगर वह नहीं होते तो...', कप्तान हैरी केन के सपोर्ट में उतरे इंग्लिश खिलाड़ी और कोच

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 11, 2022, 11:31 AM IST

Harry Kane in England vs France FIFA World CUP 2022 Match: इंग्लैंड को फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस के हाथों 1-2 से हार झेलनी पड़ी। इंग्लैंड के पास स्कोर बराबर करने का मौका था लेकिन कप्तान हैरी केन पेनल्टी पर गोल दागने से चूक गए। डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है जबकि इंग्लैंड बाहर हो गया।

अल खोर: हैरी केन पहली पेनल्टी पर गोल करने के बाद दूसरी पेनल्टी पर चूक गए जिससे इंग्लैंड की विश्वकप की उम्मीदें भी धराशाई हो गई लेकिन उनकी टीम के साथियों ने इस स्टार स्ट्राइकर का समर्थन किया। फ्रांस ने विश्व कप क्वार्टर फाइनल के इस मैच में जब 2-1 से बढ़त बना रखी थी तब खेल के 84वें मिनट में इंग्लैंड को बराबरी का मौका मिला लेकिन पेनल्टी पर केन का शॉट क्रॉसबार के ऊपर से बाहर चला गया और इसके साथ ही इंग्लैंड की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गई।

कप्तान हैरी केन

फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर काइलिन एमबापे ने केन की इस चूक का जोरदार जश्न मनाया लेकिन इंग्लैंड के खिलाड़ी और समर्थक सन्न रह गए। केन को स्वयं विश्वास नहीं हो पा रहा था कि वह कितनी बड़ी गलती कर गए हैं। उन्होंने अपनी शर्ट से मुंह ढक दिया। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने हालांकि केन का समर्थन करते हुए कहा कि इस स्ट्राइकर को गमजदा होने की जरूरत नहीं क्योंकि उन्हीं की बदौलत टीम इस मुकाम पर पहुंची थी।

End of Feed