FIFA World Cup 2022: वेल्स को पटखनी देकर राउंड-16 में पहुंचा इंग्लैंड

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 30, 2022, 11:34 AM IST

इंग्लैंड की फुटबॉल टीम ने मार्कस रशफोर्ड के दो और फिल फोडेन के एक गोल की मदद से वेल्स पर 3-0 की जीत से फीफा विश्व कप के राउंड 16 में प्रवेश कर लिया है।

अल रेयान: इंग्लैंड ने मार्कस रशफोर्ड के दो और फिल फोडेन के एक गोल की मदद से वेल्स पर 3-0 की जीत से फीफा विश्व कप के राउंड 16 में प्रवेश किया। इंग्लैंड के कोच गेरेथ साउथगेट ने ग्रुप बी में टीम के अंतिम मैच में दोनों खिलाड़ियों को शुरुआती लाइनअप में रखने का फैसला किया। इन दोनों ने भी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मिलकर तीन गोल दागे। रशफोर्ड ने 50वें और 68वें मिनट में दो जबकि फोडेन ने 51वें मिनट में गोल किया।

England-vs-wales

इंग्लैंड बनाम वेल्स( साभार AP)

राउंड-16 में होगी सेनेगल से भिड़ंतग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली इंग्लैंड की टीम अब रविवार को राउंड 16 में सेनेगल से भिड़ेगी। वेल्स की टीम ग्रुप में अंतिम स्थान पर रहकर बाहर हो गयी जो 64 साल में पहले विश्व कप में खेल रही थी। अमेरिका ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा जो अब नीदरलैंड से भिड़ेगा जबकि ईरान तीसरे स्थान पर रहकर बाहर हुआ।

End of Feed