भीषण गर्मी के बावजूद नहीं रद्द होगी पेरिस डायमंड लीग, तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे मुकाबले

Paris Diamond League: फ्रांसीसी एथलेटिक्स महासंघ (FFA) ने शुक्रवार को पुलिस के साथ समझौते के बाद पुष्टि कर दी है कि प्रतियोगिता अपने तय कार्यक्रम के अनुसार चार्लेटी स्टेडियम में ही आयोजित की जाएगी।

Paris Diamond League: पेरिस में पड़ रही रिकॉर्डतोड़ गर्मी और आपातकालीन सेवाओं पर बढ़ते दबाव के बावजूद रविवार को होने वाली डायमंड लीग ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिता रद्द नहीं होगी। फ्रांसीसी एथलेटिक्स महासंघ (FFA) ने शुक्रवार को पुलिस के साथ समझौते के बाद पुष्टि कर दी है कि प्रतियोगिता अपने तय कार्यक्रम के अनुसार चार्लेटी स्टेडियम में ही आयोजित की जाएगी।

Peris Diamond League

पेरिस डायमंड लीग (फोटो साभार- @Diamond_League)

गर्मी की वजह से रद्द करने की हो रही थी मांग

दरअसल, पेरिस पुलिस प्रशासन ने 21 जून से जारी असाधारण गर्मी और लू का हवाला देते हुए इस सप्ताहांत होने वाली डायमंड लीग समेत कई बड़े आयोजनों को रद्द करने की मांग की थी। अधिकारियों का कहना था कि भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं पर पहले से भारी दबाव है। पुलिस ने साफ किया था कि अगर आयोजक स्वेच्छा से कार्यक्रम रद्द नहीं करते तो आदेश जारी कर मुकाबले रुकवाने पड़ेंगे, क्योंकि पूरा फोकस बुजुर्गों, बच्चों और जरूरतमंदों की सुरक्षा पर है।

End of Feed