EXCLUSIVE: गोल्ड जीतने के बाद भारतीय महिला आर्चरी टीम ने कहा- हम बहुत आभारी हैं

EXCLUSIVE: एशियाई खेलों में, ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप की भारतीय तीरंदाजी तिकड़ी ने महिलाओं के कंपाउंड तीरंदाजी टीम इवेंट के फ़ाइनल में चीन को हराकर देश के लिए शानदार गोल्ड मेडल जीता और उसके बाद 'स्पोर्ट्स नाउ' से खास बातचीत में खुलकर बातें की।

EXCLUSIVE: बुधवार को जापान में चल रहे एशियाई खेलों में, ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप की भारतीय तीरंदाजी तिकड़ी ने महिलाओं के कंपाउंड तीरंदाजी टीम इवेंट के फ़ाइनल में चीन को हराकर देश के लिए शानदार गोल्ड मेडल जीता।

Asian Games 2026, Indian archers exclusive on winning gold

आर्चरी में गोल्ड जीतने वाली भारतीय खिलाड़ियों से खास बातचीत (SPORTS NOW)

चीन के ख़िलाफ़ खिताबी मुकाबले में भारतीय तीरंदाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा और उन्होंने चीन को 238-234 से हराया। भारत ने पहले राउंड से ही अपनी बढ़त बनाए रखी। इस जीत के साथ ज्योति ने अपना चौथा एशियाई खेलों का गोल्ड मेडल जीता, जबकि चिकिता और पृथिका ने अपने डेब्यू में ही पहला एशियाई खेलों का गोल्ड मेडल हासिल किया।

End of Feed