ईशा सिंह ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल, ISSF में खुला भारत का खाता

विश्व चैंपियनशिप की तीन बार की पदक विजेता ईशा सिंह ने बुधवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फाइनल में 43 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ दबदबा बनाते हुए आईएसएसएफ (ISSF) विश्व कप के दूसरे दिन गोल्ड मेडल जीतकर भारत का पदक का खाता खोला। यहां ओलंपिक निशानेबाजी रेंज में दो दिनों के मुकाबले के बाद यह म्यूनिख विश्व कप में भारत का पहला पदक है।

म्यूनिख, (भाषा)। विश्व चैंपियनशिप की तीन बार की पदक विजेता ईशा सिंह ने बुधवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फाइनल में 43 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ दबदबा बनाते हुए आईएसएसएफ (ISSF) विश्व कप के दूसरे दिन गोल्ड मेडल जीतकर भारत का पदक का खाता खोला। इक्कीस साल की ईशा ने पांच शॉट की 10 सीरीज में स्थानीय दावेदार और पूर्व विश्व चैंपियन डोरीन वेनेकैम्प को पांच शॉट से पछाड़ा। बुल्गारिया की मिरोस्लावा मिनचेवा ने कांस्य पदक जीता। मौजूदा ओलंपिक चैंपियन यांग जिन पांचवें स्थान पर बाहर हो गईं।

Esha Singh

ईशा सिंह ने शूटिंग वर्ल्ड कप में बनाया विश्व रिकॉर्ड। फोटो- ISSF

यहां ओलंपिक निशानेबाजी रेंज में दो दिनों के मुकाबले के बाद यह म्यूनिख विश्व कप में भारत का पहला पदक है। यह ईशा का चौथा व्यक्तिगत विश्व कप पदक है। ओलंपियन ईशा ने कहा, ’’म्यूनिख मेरे लिए बहुत मायने रखता था। हर कोई जानता है कि यहां किस तरह का मुकाबला होता है, विशेषकर पिस्टल स्पर्धा में। शीर्ष आठ में जगह बनाना भी बहुत मुश्किल होता है। मैं सच में यह जीतना चाहती थी क्योंकि यह यहां मेरा तीसरा मौका था।’’

End of Feed