ISSF world Cup: शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत की बेटियों का जलवा, ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल पर साधा निशाना

भारतीय पिस्टल स्टार ईशा सिंह और मनु भाकर ने महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीते। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की प्रेस रिलीज के अनुसार, ईशा ने फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 40 हिट के साथ गोल्ड मेडल पक्का किया। जबकि पेरिस 2024 में दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ने कड़े मुकाबले में एक अहम शूट-ऑफ जीता और 28 हिट के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चीन के हांग्जो में ISSF वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन इवेंट में भारत की पिस्टल स्टार शूटर ईशा सिंह और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। दोनों ने महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में यह उपलब्धि हासिल की।

Isha and Manu

ईशा और मनु ने जीते मेडल। फोटो- ANI

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की प्रेस रिलीज़ के अनुसार, ईशा ने फ़ाइनल में ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए 40 हिट के साथ गोल्ड मेडल पक्का किया, जबकि पेरिस 2024 में दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ने कड़े मुकाबले में एक अहम शूट-ऑफ जीता और 28 हिट के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

End of Feed