हॉकी इंडिया में कलह और HIL के संचालन परिषद पर चर्चा के लिए आपात बैठक बुलाई गई

Emergency Meeting Called For Solving Hockey India Issues: भारतीय हॉकी में प्रशासनिक स्तर पर इस समय कुछ सही नहीं चल रहा है। हॉकी इंडिया में चल रही कलह और अधिकारियों के बीच मतभेद सुलझाने के अलावा हॉकी इंडिया लीग के संचालन परषिद गठन के लिए एशियन गेम्स शुरू होने से एक दिन पहले आपात बैठक बुलाई गई है।

विवादों से घिरे हॉकी इंडिया ने अपने शीर्ष अधिकारियों के बीच मतभेदों को सुलझाने और हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लिए स्वतंत्र संचालन परिषद गठित करने के लिए 18 सितंबर को यहां कार्यकारी बोर्ड की आपात बैठक बुलाई है। हाल ही में संपन्न हुए एफआईएच विश्व कप से पहले भारतीय टीम की जर्सी का रंग नीले से बदलकर केसरिया करने को लेकर हुए विवाद के बाद से हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की और सचिव भोला नाथ सिंह के बीच मतभेद चल रहा है। टिर्की ने कहा कि जर्सी में बदलाव उनकी जानकारी और कार्यकारी बोर्ड की सहमति के बिना किया गया था।

Emergency Meeting Called For Solving Hockey India And HIL Controversy

हॉकी इंडिया में चल रहे विवाद को लेकर आपात बैठक बुलाई गई (X)

इसके बाद उन्होंने हॉकी इंडिया के महानिदेशक, कमांडर आर के श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस भेजा और तत्काल प्रभाव से उनके सभी अधिकार छीन लिए। उन पर आठ आरोप लगाए गए, जिनमें जर्सी बदलना प्रमुख था। इस घटनाक्रम के चलते सचिव भोला नाथ सिंह ने कार्यकारी बोर्ड की आपातकालीन बैठक बुलाई है। श्रीवास्तव को अपना जवाब प्रस्तुत करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया गया है।

End of Feed