ईस्ट बंगाल का 22 साल बाद खत्म हुआ इंतजार, पहली बार बना ISL चैंपियन

East Bengal ISL Winner: ईस्ट बंगाल के अलावा मोहन बागान सुपर जायंट, मुंबई सिटी एफसी, पंजाब सिटी और बेंगलुरु एफसी भी रेस में थे। हालांकि, ईस्ट बंगाल ने दबाव में शानदार खेल दिखाया। मैच की शुरुआत में इंटर काशी ने 15वें मिनट में अल्फ्रेड के गोल से बढ़त बना ली थी।

East Bengal ISL Winner: ईस्ट बंगाल एफसी ने 22 साल का खिताबी सूखा खत्म करते हुए पहली बार इंडियन सुपर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। किशोर भारती स्टेडियम में खेले गए निर्णायक मुकाबले में ईस्ट बंगाल ने इंटर काशी को 2-1 से हराकर देश की टॉप-टियर लीग में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया। खिताब की दौड़ आखिरी दौर तक बेहद रोमांचक रही। ईस्ट बंगाल के अलावा मोहन बागान सुपर जायंट, मुंबई सिटी एफसी, पंजाब सिटी और बेंगलुरु एफसी भी रेस में थे। हालांकि, ईस्ट बंगाल ने दबाव में शानदार खेल दिखाया। मैच की शुरुआत में इंटर काशी ने 15वें मिनट में अल्फ्रेड के गोल से बढ़त बना ली थी।

East Bengal

ईस्ट बंगाल ने जीता ISL खिताब (X/ISL)

दूसरे हाफ में दिखाया जबरदस्त खेल

पहले हाफ में ईस्ट बंगाल ने बराबरी के कई मौके गंवाए, लेकिन दूसरे हाफ में टीम ने जोरदार वापसी की। 50वें मिनट में स्ट्राइकर यूसुफ एजेजारी ने गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। एजेजारी इस सीजन गोल्डन बूट विनर भी बने। उन्होंने 13 मैचों में 11 गोल करके लीग के सबसे सफल स्कोरर का तमगा हासिल किया। इसके बाद 73वें मिनट में मोहम्मद राशिद ने दूसरा गोल करके ईस्ट बंगाल को 2-1 से आगे कर दिया। यही गोल निर्णायक साबित हुआ और लाल-पीली ब्रिगेड ने खिताब पर कब्जा जमा लिया।दूसरी ओर, युवा भारती क्रीड़ांगन में मोहन बागान ने स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली को 2-1 से हराया, जबकि मुंबई एफसी ने पंजाब एफसी को 2-0 से मात दी। ओडिशा एफसी और जमशेदपुर एफसी का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। लेकिन इन नतीजों का असर ईस्ट बंगाल की जीत पर नहीं पड़ा।

End of Feed