टेनिस: डॉमिनिक थिएम के मैच के दौरान आया जहरीला सांप, क्वालीफाइंग मैच में हार से बचे

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 30, 2023, 05:17 PM IST

डॉमिनिक थियम के ब्रिस्बेन इंटरनेशल के क्वालीफाइंग मुकाबले के दौरान ऑस्ट्रलिया के सबसे ज्यादा जहरीले सांपों में से एक कोर्ट पर आ गया। इस मैच में थियम हारने से बाल-बाल बचे।

ब्रिसबेन (ऑस्ट्रेलिया): पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन डॉमिनिक थिएम शनिवार को ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सबसे जहरीले सांप के कोर्ट पर आने से खेल रूकने के बाद जीत दर्ज करने में सफल रहे। थिएम पहले दौर के क्वालीफाइंग मैच के दौरान 20 साल के ऑस्ट्रेलियाई जेम्स मैककाबे से एक सेट से पिछड़ रहे थे तभी दर्शकों ने कोर्ट के करीब एक सांप को देखा।

Dominic Thiem

डॉमिनिक थियम

सांप की वजह से रोकना पड़ा खेल

सुरक्षाकर्मी तेजी से कोर्ट के पास पहुंचे और अंपायर को खेल रोकना पड़ा क्योंकि सांप कोर्ट पर रेंग रहा था जिससे खिलाड़ी और दर्शक भयभीत थे। थिएम ने कहा, 'मुझे जानवर पसंद हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि यह बहुत ही जहरीला सांप था और यह ‘बॉल किड्स’ के करीब था इसलिये यह काफी खतरनाक स्थिति थी। ऐसा मेरे साथ कभी नहीं हुआ और मैं इसे कभी नहीं भूल पाऊंगा।'

End of Feed