डायमंड लीग फाइनल्स: खिताब का बचाव करने उतरेंगे चोपड़ा, जानिए कब होगा मुकाबला

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 15, 2023, 11:44 PM IST

भारतीय स्टार और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा शनिवार को डायमंड लीग फाइनल्स में अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे।

यूजीन (अमेरिका): विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक का भारतीय सुपरस्टार नीरज चोपड़ा अपने जाने पहचाने प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को प्रतिष्ठित डायमंड लीग फाइनल्स में अपने खिताब का बचाव करने के लिए उतरेंगे। पच्चीस वर्षीय एथलीट चोपड़ा पिछले साल ज्यूरिख में डायमंड लीग चैंपियन बने थे। उन्होंने इस सत्र में अभी तक अपना दबदबा बनाकर रखा है और वह डायमंड लीग फाइनल्स में भी इसे जारी रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा

अगर जीते तो मिलेगी इतनी ईनामी राशि

अगर चोपड़ा फिर से ट्रॉफी जीतने में सफल रहते हैं तो उन्हें 30 हजार डॉलर की इनामी राशि मिलेगी। वह डायमंड लीग ट्रॉफी का बचाव करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। चेक गणराज्य के विटेज़स्लाव वेस्ली 2012 और 2013 में जबकि उनके हमवतन जैकब वाडलेज्च ने 2016 और 2017 में यह कारनामा किया था। वाडलेज्च अभी चोपड़ा के निकटतम प्रतिद्वंदी हैं।

End of Feed