फीफा विश्व कप फाइनल में ट्रॉफी का अनावरण करने के बाद दीपिका पादुकोण ने कुछ ऐसा कहा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 19, 2022, 04:11 PM IST

Deepika Padukone on unveiling FIFA World Cup trophy: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रविवार रात फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल से पहले ट्रॉफी के अनावरण समारोह में मैदान पर हिस्सा लिया। इस दौरान वहां शाहरुख खान भी मौजूद थे। दीपिका पादुकोण ने इस खास पल को बयां किया है।

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने 2022 फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करने को लेकर शुक्रगुजार है जिसके रोमांचक फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर तीसरी बार खिताब को अपने नाम किया। दीपिका ने रविवार रात को स्पेन के पूर्व गोलकीपर इकर कैसिलास के साथ कतर के लुसैल स्टेडियम में हजारों दर्शकों के सामने ट्रॉफी पेश की।

Deepika_Padukone_FIFA

इकर कैसियास के साथ दीपिका पादुकोण (AP)

छत्तीस साल की इस अदाकारा ने फ्रांस के असनिएरेस में ‘मैसन एटेलियर’ में विशेषज्ञ कारीगरों द्वारा डिजाइन और हस्तनिर्मित टाइटेनियम बॉक्स (चौकोर डब्बा) में पहुंची ट्रॉफी पेश की। उन्होंने इस दौरान ‘लुई वीटो’ की पोशाक पहनी थी। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करने से लेकर खेल इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में से एक को देखने का लुत्फ उठाना। मैं वास्तव में इससे अधिक की उम्मीद नहीं कर सकती थी।’’

End of Feed