वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश के फिर हाथ लगी निराशा, ग्रेंड स्लैम फ्री स्टाइल शतरंज से हुए बाहर

D Gukesh bows out of Freestyle Chess Grand slam: वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश का समय फिलहाल ठीक नहीं चल रहा है। वे लगातार दूसरा शतरंज टूर्नामेंट हार गए हैं। फ्रीस्टाइल ग्रैंड स्लैम शतरंज टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में उन्हें फैबियानो कारुआना के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा इसी के साथ उनका सफर समाप्त हो गया।

D Gukesh bows out of Freestyle Chess Grandslam: विश्व चैंपियन द गुकेश का फ्रीस्टाइल ग्रैंड स्लैम शतरंज टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। सोमवार को हुए क्वार्टरफाइनल के दूसरे मैच में गुकेश ने अमेरिका के फैबियानो कारुआना के खिलाफ हार का सामना किया। पहले गेम में व्हाइट पीस के साथ हारने के बाद, गुकेश को दूसरे गेम में जीत की जरूरत थी, लेकिन कारुआना ने महज 18 चालों में ही मैच अपने नाम कर लिया।

d gukesh X

डी गुकेश (फोटो- X)

फ्रीस्टाइल शतरंज 960 रैंडम पोजीशन पर आधारित होता है, जिसमें प्यादों को छोड़कर बाकी मोहरों की शुरुआती स्थिति बदल दी जाती है। इस फॉर्मेट को पहली बार महान शतरंज खिलाड़ी बॉबी फिशर ने प्रस्तावित किया था। अब यह फॉर्मेट शतरंज के भविष्य के रूप में उभर रहा है।

End of Feed