CWG 2026: तैराकी में भारत का शानदार प्रदर्शन, श्रीहरि नटराज ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत के स्टार तैराक और कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर श्रीहरि नटराज ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक की हीट में 25.52 सेकंड का समय निकाला। इसके साथ ही वह बरमूडा के जैक हार्वे के साथ संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर रहे।

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय तैराकों ने शुक्रवार को दमदार प्रदर्शन किया। ग्लासगो में जारी इन खेलों में दो बार के ओलंपियन श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। वहीं पैरा तैराकी में भी भारत के दो खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। भारत के स्टार तैराक और कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर श्रीहरि नटराज ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक की हीट में 25.52 सेकंड का समय निकाला। इसके साथ ही वह बरमूडा के जैक हार्वे के साथ संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर रहे।

Natraj

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (फोटो साभार- SAI Media)

फाइनल में पहुंचना होगा लक्ष्य

इस स्पर्धा के नियमों के अनुसार हीट से शीर्ष-16 तैराक सेमीफाइनल में पहुंचते हैं। नटराज अपनी आठ तैराकों वाली हीट में पांचवें नंबर पर रहे, लेकिन ओवरऑल टाइमिंग के आधार पर उन्होंने अगले दौर में प्रवेश कर लिया। बेंगलुरु के 25 साल के श्रीहरि से अब सेमीफाइनल में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके नटराज लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित कर रहे हैं।

End of Feed