CWG 2026: जैस्मिन लंबोरिया ने दिलाया भारत को बॉक्सिंग में दूसरा गोल्ड, फाइनल में मिकेला वॉल्श को दी मात

भारत की 24 साल की महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल में भारत के लिए 57 किग्रा भारवर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। वो 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय बॉक्सर बन गई हैं।

ग्लास्गो: भारत की 24 साल की महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल में भारत के लिए बॉक्सिंग में एक और गोल्ड मेडल 57 किग्रा भारवर्ग में पक्का कर दिया। लंबोरिया ने डिफेंडिंग चैंपियन नॉर्दन आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को पटखनी देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। प्रीति पवार के बाद जैस्मीन ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय बनी हैं।

Jaismine Lamboria

जैस्मिन लंबोरिया (फोटो AI Generated)

5-0 के अंतर से दी डिफेंडिंग चैंपियन को मात

हरियाणा के भिवानी की रहने वाली जैस्मिन लंबोरिया ने वॉल्श के खिलाफ शानदार शुरुआत की और पहला राउंड 3-2 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद उन्होंने लय को बरकरार रखते हुए दूसरे राउंड में शानदार वापसी करते हुए 5-0 से जीत दर्ज कर ली। 5 फुट 9 इंच लंबी जैस्मिन ने तीसरे राउंड में भी अपना दबदबा बरकार रखा और 5-0 के निर्णय के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। डिफेंडिंग चैंपियन वॉल्श को लंबोरिया ने 29-28, 29-28, 29-28, 30-27, 30-27 के अंतर से मात दी।

End of Feed