CWG 2026 Day 6 Round-up: भारतीय मुक्केबाजों ने छठे दिन जड़ा पदकों का छक्का, शॉटपुट के फाइनल में पहुंचे तूर-गिल, 200 मीटर दौड़ में चमके अनिमेष कुजूर

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए छह पदक सेमीफाइनल में पहुंचकर पक्के कर दिया। किसी भारतीय मुक्केबाज को हार का सामना नहीं करना पड़ा। इसके अलावा शॉटपुट और पुरुषों की 200 मीटर दौड़ से अच्छी खबर भारत के लिए आई।

ग्लास्गो: भारतीय मुक्केबाजों ने बुधवार को राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन विभिन्न भार वर्गों के सेमीफाइनल में जगह बनाकर छह और पदक पक्के कर लिए जबकि एथलेटिक्स में तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल ने शॉट पुट के फाइनल में पहुंचकर पदक की उम्मीदें बरकरार रखीं। वहीं अनिमेष कुजूर ने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

CWG 2026

राष्ट्रमंडल खेल 2026 छठा दिन राउंड अप

मुक्केबाजों ने जड़ा पदकों का छक्का

अंकुश पंघाल (80 किलो), साक्षी चौधरी (51 किलो), अरूंधति चौधरी (70 किलो), सचिन सिवाच (60 किलो) और नरेंदर बेरवाल (90 किलो से अधिक) और जैसमिन लंबोरिया (57 किलो) ने मुक्केबाजी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे भारत ने दिन में सभी छह मुकाबलों में जीत दर्ज की। बुधवार को मिली छह जीत के साथ 10 भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं जिससे इस चरण में कम से कम दस कांस्य पदक पक्के हो चुके हैं। इस उपलब्धि ने बर्मिंघम 2022 में भारत के मुक्केबाजी के कुल पदकों की संख्या को भी पीछे छोड़ दिया है जिसमें देश ने (तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य) सात पदक जीते थे। इससे पहले लवलीना बोरगोहेन (75 किलो), प्रिया घंघास (60 किलो) , प्रीति पवार (54 किलो) और जादूमणि सिंह (पुरुष 55 किलो) मुक्केबाजी में भारत का पदक पक्का कर चुके हैं ।

End of Feed