सऊदी लीग मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आपत्तिजनक इशारे के कारण उठा बवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 27, 2024, 02:23 PM IST

Cristiano Ronaldo in Controversy: क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी प्रो लीग में दर्शकों की तरफ कथित आपत्तिजनक इशारा करने के कारण विवादों में फंस गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनके इस व्यवहार की जांच की जा रही है।

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी प्रो लीग में दर्शकों की तरफ कथित आपत्तिजनक इशारा करने के कारण विवादों में फंस गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनके इस व्यवहार की जांच की जा रही है।

Cristiano Ronaldo In Controversy

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (AP)

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में रोनाल्डो को अपने कान पकड़ते हुए और बार-बार अपनी श्रोणि के पास हाथ ले जाते हुए दिखाया गया है। ऐसा लगता है कि रोनाल्डो इस तरह का आपत्तिजनक इशारा करके अपनी टीम अल नासर की प्रतिद्वंद्वी टीम अल शबाब के समर्थकों को चिढ़ा रहे हैं। यह घटना रविवार को खेले गए मैच के दौरान हुई जिसमें अल नासर ने अल शबाब को 3-2 से हराया।

End of Feed