ZIM vs OMAN Highlights: सिकंदर रजा के नेतृत्व में जिम्बाब्वे का विजयी आगाज, ओमान को 8 विकेट से हराया

ZIM vs OMAN Highlights: जिम्बाब्वे ने जीत के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप का आगाज किया। ओमान के खिलाफ मैच में सिकंदर रजा की टीम ने उम्मीद के मुताबिक खेलते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की।

ZIM vs OMAN Highlights: जिम्बाब्वे ने आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप बी मैच में सोमवार को जीत के साथ आगाज किया। अपने पहले मुकाबले में उसने ओमान को आठ विकेट से रौंदकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया। ओमान को 103 रन पर आउट करने के बाद जिम्बाब्वे ने जरूरी 104 रन महज 13.3 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा नाबाद 48 रन बनाये। ब्रेंडन टेलर 31 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए। ओमान के लिए सुफियान महमूद ने दो विकेट लिये।

zim vs oma highlights

जिम्बाब्वे और ओमान (साभार-ZIMBABWE CRICKET)

इससे पहले जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अनुभवी गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी की अगुवाई में जिम्बाब्वे ने ओमान की पारी को 19.5 ओवर में 103 रन पर समेट दिया। मुजरबानी ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लेते झटके। उनके अलावा रिचर्ड नगारवा ने (चार ओवर में 17 रन पर तीन विकेट) झटके। एक अन्य तेज गेंदबाज ब्रैंड इवांस ने 3.5 ओवर में 18 रन पर तीन विकेट लेते हुए जिम्बाब्वे के निचले क्रम को आउट किया। ओमान ने 27 रन पर पांच विकेट गंवा दिये थे और टीम पर काफी कम स्कोर पर आउट होने का खतरा मंडरा रहा था।

End of Feed