ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में खास क्लब में शामिल हुआ जिम्बाब्वे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे के नाम एक खास रिकॉर्ड जुड़ गया। जिम्बाब्वे पहली ऐसी टीम बनी जिसने वनडे क्रिकेट में ऐसा किया। 2004 चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ यूएसए ने प्लेइंग इलेवन में 40 प्लस 4 खिलाड़ियों को जगह दी थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सीरीज पहले ही गंवा चुकी जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जैसे ही टॉस जीता और प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया तो जिम्बाब्वे की टीम खास क्लब में शामिल हो गई। जिम्बाब्वे की इस प्लेइंग इलेवन में चार ऐसे खिलाड़ी थे जिनकी उम्र 40 साल से अधिक हो रही थी। ऐसा पहली बार हुआ जब किसी फुल मेंबर टीम के प्लेइंग इलेवन में चार खिलाड़ी 40 प्लस थे। हालांकि, इससे पहले यूएसए के नाम यह रिकॉर्ड है, लेकिन वह फुल मेंबर टीम नहीं है। 2004 चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ यूएसए ने प्लेइंग इलेवन में 40 प्लस 4 खिलाड़ियों को जगह दी थी।

zimbabwe

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (साभार-X)

जिम्बाब्वे की टीम में 4 खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे के प्लेइंग इलेवन में कप्तान सिकंदर रजा (40 साल 149 दिन), ग्रीम क्रीमर (40 साल 1 दिन), ब्रेंडन टेलर (40 साल 266 दिन) और क्रेग इरविन (41 साल 32 दिन) शामिल थे। जिम्बाब्वे से साबित किया कि कोई भी क्षेत्र हो वहां उम्र से कोई लेना-देना नहीं होता। आपकी फिटनेस पर निर्भर करता है कि आप कब तक किसी खेल को खेल रहे हैं। इससे पहले ब्रेंडन टेलर ने सबसे लंबे समय तक क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा था।

End of Feed