डोपिंग के जाल में फंसे जिंबाब्वे के दो क्रिकेटर, बोर्ड ने किया निलंबित

हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने वाले जिंब्बावे के दो युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को बोर्ड ने प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन के आरोप में निलंबित कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला?

हरारे (जिम्बाब्वे): जिम्बाब्वे क्रिकेट ने ऑलराउंडर वेस्ले मधेवरे और ब्रैंडन मावुता को गुरुवार को डोपिंग रोधी नियमों के कथित उल्लघंन के लिए निलंबित कर दिया। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने कहा कि मधेवेरे (23 साल) और मावुता (26 साल) को टूर्नामेंट के इतर की गयी जांच में प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया है।

Wessly Madhevere and Brandon Mavuta

वीस्ले मधेवेरे और ब्रेंडन मवुता

बोर्ड करेगा दोनों के खिलाफ अनुशाषनात्मक कार्रवाई

End of Feed