SL vs ZIM, T20 World Cup 2026 Match Highlights: जिंबाब्वे का विजय अभियान जारी, श्रीलंका को आखिरी लीग मैच में पटखनी देकर किया दूसरा उलटफेर

जिंबाब्वे ने टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा उलटफेर मेजबान श्रीलंका के खिलाफ करते हुए लीग चरण का अंत ग्रुप बी में पहले स्थान पर रहते हुए किया। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

कोलंबो: जिंबाब्वे ने श्रीलंका को टी20 विश्व कप 2026 के अपने आखिरी लीग मुकाबले में 6 विकेट से पटखनी देकर सबको हैरान कर दिया। श्रीलंका ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 178 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में जीत के लिए मिले 179 रन के लक्ष्य को सिकंदर रजा की कप्तानी वाली टीम ने ब्रायन बेनेट की 48 गेंद पर 63 रन की नाबाद और सिंकदर रजा की 26 गेंद में 45 रन की पारी की बदौलत हासिल कर लिया। आखिरी 6 गेंद में 8 रन की दरकार जिंबाब्वे को थी। पहली ही गेंद पर मुनयोंगा ने महीष तीक्ष्णा की गेंद पर छक्का जड़ दिया और टीम की जीत के मुहाने पर पहुंचा दिया। जिंबाब्वे ने 3 गेंद और 6 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया और ग्रुप बी में 4 मैच में 3 जीत और 7 अंक के साथ पहले पायदान पर रही। सिकंदर रजा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Sri Lanka vs Zimbabwe

श्रीलंका बनाम जिंबाब्वे

निसंका और परेरा ने दिलाई श्रीलंका को तेज शुरुआत

End of Feed