सचिन तेंदुलकर का एक और महारिकॉर्ड हुआ चकनाचूर, जिम्बाब्वे के 40 साल के खिलाड़ी ने तोड़ा

Brendan Taylor Breaks Sachin Tendulkar Record: सचिन तेंदुलकर का एक और बड़ा रिकॉर्ड टूट गया है। जिम्बाब्वे के विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने सबसे लंबे वनडे करियर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टेलर ने 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, बाद में फिर से खेलना शुरू किया।

Brendan Taylor Breaks Sachin Tendulkar Record: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक और बड़ा रिकॉर्ड टूट गया है। जिम्बाब्वे के विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने सबसे लंबे वनडे करियर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टेलर ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, टेलर के वनडे करियर को अब 22 साल और 148 दिन हो चुके हैं। उन्होंने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में खेलते ही ये कीर्तिमान बनाया। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिनका वनडे करियर 22 साल और 91 दिन का रहा था।

Sachin

ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड (फोटो साभार- AI/X)

सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ा

अब सचिन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं, जबकि तीसरे नंबर पर श्रीलंका के सनथ जयसूर्या हैं, जिनका करियर 21 साल 184 दिन का रहा था। हालांकि, सचिन के दो सबसे बड़े रिकॉर्ड अभी भी सुरक्षित हैं। वह अब भी वनडे में सबसे ज्यादा 18,426 रन और सबसे ज्यादा 463 मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। 40 साल के ब्रेंडन टेलर ने अप्रैल 2004 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था और देखते ही देखते जिम्बाब्वे के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए। मंगलवार के मैच से पहले तक उन्होंने 207 वनडे में 6,704 रन बनाए थे, जिसमें 11 शतक शामिल हैं, जो जिम्बाब्वे के लिए एक रिकॉर्ड है।

End of Feed