ZIM vs NZ: टॉम लैथम चोट के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर, मिचेल सेंटनर बने न्यूजीलैंड के नए कप्तान

Tom Latham Injury: न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान टॉम लैथम कंधे की चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में मिशेल सैंटनर टीम की कमान संभालेंगे। सैंटनर न्यूजीलैंड के 32वें टेस्ट कप्तान बनेंगे।

Tom Latham Injury: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। नियमित कप्तान टॉम लैथम कंधे की चोट के कारण पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में मिशेल सैंटनर को टीम की कमान सौंपी गई है। सैंटनर न्यूजीलैंड के 32वें टेस्ट कप्तान बनने जा रहे हैं, जो उनके करियर के लिए एक अहम पड़ाव है।

Tom latham Blackcaps x

टॉम लैथम (फोटो- Blackcaps X)

बर्मिंघम में फील्डिंग के दौरान लगी थी चोट

लैथम को यह चोट इस महीने की शुरुआत में बर्मिंघम में खेले गए एक टी20 मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए लगी थी। इसके बाद से वह पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि वह 7 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट तक फिट हो जाएंगे और टीम में वापसी करेंगे।

End of Feed