ZIM vs IRE Test Highlights: जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच बुलावायो में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल मेहमान टीम के नाम रहा। आयरलैंड ने हिम्मत दिखाते हुए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन जिम्बाब्वे के गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने इसे गलत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ा।
जिम्बाब्वे और आयरलैंड पहला टेस्ट (साभार-x)
शुरुआत के 5 विकेट आयरलैंड ने 31 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे, लेकिन पहले टकर और मैक्ब्रायन और बाज में मैक्ब्रायन और एडेअर ने साझेदारी कर अपनी टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचा दिया। आयरलैंड ने पहली पारी में एंडी मैक्ब्रायन के 90 और मार्क एडेअर के 78 रन की पारी के दम पर 260 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 7 विकेट चटकाए।
जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे ने 1 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। खेल खत्म होने तक ताकुदज़्वानाशे काइटानो 26 और निक वेल्च 33 रन बनाकर नाबाद हैं। जिम्बाब्वे का एकमात्र विकेट बेन करन के रुप में गिरा जो 12 रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी के आधार पर जिम्बाब्वे 188 रन पीछे है और उसके 9 विकेट सुरक्षित हैं। टेस्ट का दूसरा दिन रोमांचक रहने की उम्मीद है। जहां एक ओर जिम्बाब्वे की कोशिश ज्यादा से ज्यादा स्कोर खड़ा कर आयरलैंड को दबाव में लाने की होगी, वहीं आयरलैंड अगर शुरुआती सेशन में एक-दो विकेट जल्दी लेने में कामयाब हो जाती है तो वह मैच में अपनी पकड़ बना सकता है।
