हो गया ऐलान, पूर्व गेंदबाज जहीर खान ने IPL में ली गौतम गंभीर की जगह

Zaheer Khan appointed as LSG Mentor: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के ऑक्शन से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान की एक बार फिर से इस मेगा टूर्नामेंट में एंट्री हो गई है। जहीर खान को केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का मेंटर नियुक्त किया गया है।

Zaheer Khan appointed as LSG Mentor: लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए भारत के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान को अपना मेंटर नियुक्त किया है। गौतम गंभीर आईपीएल 2023 तक एलएसजी के मेंटर थे, उसके बाद वे इसी पद पर कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हुए और फिर पिछले महीने टीम इंडिया में हेड कोच के तौर पर शामिल हुए। एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने आज विशेष घोषणा करने के लिए कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहीर खान को खास 34 नंबर की जर्सी सौंपी।

zaheer khan lsg

जहीर खान (फोटो- X)

जहीर खान भी कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे और वे पहले से ही अगले आईपीएल सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अगले सीजन से पहले होने वाली मेगा नीलामी में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। घोषणा के बाद जहीर ने कहा, "मैं सुनिश्चित करूंगा कि एलएसजी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए जरूरी प्रक्रिया मौजूद हो। अगला सीजन खास होने वाला है।"

End of Feed