अगले साल भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ये पैंतरा अपनाना चाहते हैं इंग्लैंड के जैक क्राउली

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 5, 2023, 12:21 AM IST

Zak Crawley, IND vs ENG Test Series 2024: इंग्लैंड के आक्रामक सलाम बल्लेबाज जैक क्राउली का मानना है कि अगले साल की शुरुआत में भारत दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में ‘बाजबॉल’ (टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी) तरीके को परखने का शानदार मौका होगा लेकिन इसके लिए वहां की परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाना जरूरी होगा।

इंग्लैंड के आक्रामक सलाम बल्लेबाज जैक क्राउली (Zak Crawley) का मानना है कि अगले साल की शुरुआत में भारत दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में ‘बाजबॉल’ (टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी) तरीके को परखने का शानदार मौका होगा लेकिन इसके लिए वहां की परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाना जरूरी होगा।

Zak Crawley

जैक क्राउली (AP)

भारत अगले साल पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड की मेजबानी करेगा। इस बारे में पहले से ही चर्चा चल रही है कि क्या इंग्लैंड भारतीय पिचों पर क्रिकेट के अपने आक्रामक तरीके को जारी रखने में कामयाब होगा। ‘एंथोनी डी मेलो’ ट्रॉफी के लिए श्रृंखला हैदराबाद में शुरू हो रही है। इसका पहला टेस्ट 25 से 29 जनवरी तक, दूसरा टेस्ट विशाखापत्तनम (दो से छह फरवरी), तीसरा राजकोट (15 से 19 फरवरी) में होगा। चौथा रांची में (23 से 27 फरवरी) और पांचवां और अंतिम टेस्ट धर्मशाला में (सात से 11 मार्च) में होगा।

End of Feed