लकी हूं तीन मेंटॉर के साथ क्रिकेट खेलने का मौका मिला, करियर के 7 साल पूरा होने पर चहल ने लिखा भावुक पोस्ट

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 11, 2023, 04:19 PM IST

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7 साल पूरे होने पर एक भावुक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने खुद को लकी बताया है। चहल ने साल 2016 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। आज उन्होंने अपने करियर का 7 साल पूरा कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • युजवेंद्र चहल ने साझा किया भावुक पोस्ट
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के 7 साल पूरे
  • साल 2016 में किया था डेब्यू

भारत के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपना आखिरी वनडे और टी20 मैच जनवरी 2023 में खेला था। तब से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन 11 जून को उनके क्रिकेट करियर का 7 साल पूरा हो गया। उन्होंने आज के दिन ही साल 2016 में एमएस धोनी की कप्तानी में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। करियर के 7 साल पूरा होने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने 3 कप्तान एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की तारीफ की है।

yuzvendra chahal

युजवेंद्र चहल और एमएस धोनी (साभार-Twitter)

लकी हूं 3 मेंटॉर के साथ खेलने का मौका मिला

End of Feed