मुंबई: स्टार भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और डांसर धनश्री वर्मा अब पति-पत्नी नहीं रहे। दोनों के बीच तलाक पर मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट ने मुहर लगा दी है। तलाक से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने कोर्ट को बताया कि वो आपसी सहमति से ये फैसला कर रहे हैं। दोनों 18 महीने से एक दूसरे से अलग रह रहे थे।
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा (साभार Yuzvendra Chahal)
चार साल बाद चहल-धनश्री हुए अलग
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा धनश्री वर्मा की शादी 22 दिसंबर 2020 में हुई थी। जल्दी ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी। पिछले कुछ महीने से युजवेंद्र चहल और धनश्री दोनों ही क्रिप्टिक पोस्ट करके तलाक के संकेत दे रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक युजवेंद्र चहल ने तलाक के लिए धनश्री को 60 करोड़ रुपये एलिमनी रुपये देने हैं। हालांकि ये राशि चहल की कमाई से कहीं ज्यादा है। आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
दोनों क्यों हुए अलग?
फैमिली कोर्ट के काउंसलिंग सेशन के दौरान धनश्री ने युजवेंद्र के साथ रहने से इनकार कर दिया। उन्होंने काउंसलिंग के दौरान कहा कि दोनों के बीच तालमेल की कमी है। इस वजह उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में समझौते की संभावना खत्म हो गई। दोनों ने काउंसलिंग के दौरान साफ कर दिया कि वो साथ नहीं रह सकते और आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं।
