चंडीगढ़: भारतीय क्रिकेट टीम के सुपर स्टार रहे युवराज सिंह दूसरी बार पिता बने हैं। पत्नी हेजल कीच ने बेटी को जन्म दिया है। युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर फैमली फोटो के साथ ये खुशखबरी साझा की है।
युवराज सिंह (साभार Instagram)
युवी ने बेटी का ऑरा रखा नाम
युवराज ने फैन्स के साथ खुशखबरी साझा करते हुए लिखा, आपको स्लीपलेस नाइट तब अच्छी लगने लगीं जब नन्ही परी ने हमारी फैमिली पूरी कर दी। हम अपने परिवार में बेटी ऑरा का स्वागत करते हैं। युवराज ने जो तस्वीर साझा की है उसमें पत्नी हेजल कीच के साथ बेटा ओरियन भी नजर आ रहा है। युवराज ने अपनी बेटी का ऑरा रखा है।
दोनों बच्चों के यूनीक हैं नाम
ऑरा का मतलब आभा के अलावा वायु भी होता है। युवराज के बेटे के नाम भी यूनीक है। ओरियन का मतलब एक नक्षत्र तारा होता है।युवराज और हेजल साल 2016 में विवाह बंधन में बंधे थे। हेजल ने बेटे को साल 2022 में जन्म दिया था और अब बेटी की मां बनी हैं।
