न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में जब अभिषेक शर्मा ने 34 गेंद में शतक जड़ा तो युवराज सिंह ने चुटकी लेते हुए उनसे 12 गेंद में 50 रन ना बना पाने पर चुटकी ली। इस मुकाबले में अभिषेक ने 38 गेंद में 113 रन की तूफानी पारी खेली। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारी तरह इतने कम गेंद में शतक नहीं जड़ सकता। मैच के बाद जब अभिषेक से युवराज के इस कमेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पता नहीं इतने साल पहले पाजी कौन सा क्रिकेट खेलते थे। यह अब भी इतना आसान नहीं है।
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)
टूटने वाला है ओवर में 6 छक्के का रिकॉर्ड
अब युवराज सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि बहुत जल्द एक ओवर में 6 छक्के का रिकॉर्ड टूटने वाला है। युवराज ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे। इस रिकॉर्ड को 19 साल हो गए हैं और कोई इसके करीब नहीं पहुंच पाया है, लेकिन अब युवराज को लगता है कि यह जल्द टूट सकता है। युवराज ने कहा 'यह रिकॉर्ड बहुत जल्द टूटने वाला है; यह बात हैरान करने वाली है कि यह नहीं टूट रहा है, लेकिन जिस तरह से खेल चल रहा है, मुझे यकीन है कि यह बहुत जल्द टूट जाएगा।"
युवराज सिंह ने बताया नाम
युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा का नाम लिया। उन्होंने कहा 'अभिषेक शर्मा ने सच में बहुत मेहनत की है। जो आदमी पिछले 2 या 3 साल से नंबर वन प्लेयर रहा है, उसने एक एवरेज प्लेयर से चार गुना ज्यादा मेहनत की होगी। इसलिए अगर कोई उस तरह का प्लेयर बनना चाहता है, तो उसे बस चार गुना ज़्यादा मेहनत करनी होगी; इसका कोई सीक्रेट नहीं है।"
अभिषेक शर्मा ने 71 T20I की 70 पारियों में 33.33 के औसत और 196.61 के स्ट्राइक रेट से 2,267 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रहा है। वह वर्तमान में भारत के पांचवें सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
