अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को बनाया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ‘मेंटोर'

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान को आगामी चैंपिंयस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम का मेंटोर नियुक्त किया है।

इस्लामाबाद: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान को अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी पुरुष क्रिकेट टीम का ‘मेंटोर’ (मार्गदर्शक) नियुक्त किया। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि 47 वर्षीय यूनिस 19 फरवरी से कराची में शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान में टीम से जुड़ेंगे और टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के साथ ही रहेंगे।

Younis Khan

यूनिस खान (साभार ACB Media)

ग्रुप बी में मिली है अफगानिस्तान को जगह

पाकिस्तान के लिए 118 टेस्ट, 265 वनडे और 25 टी20 खेलने वाले यूनिस ने 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 2021 में थोड़े समय के लिए राष्ट्रीय टीम में काम किया था और फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ मतभेदों के बाद पद से हट गये थे।अफगानिस्तान ग्रुप बी में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ है और उसे 21 फरवरी को अपने पहले मैच में कराची में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है।

End of Feed