इंग्लैंड का कर देते सूफड़ा साफ अगर डेब्यू करता यह खिलाड़ी, योगराज सिंह न उठाए टीम सेलेक्शन पर सवाल

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। 1-2 से पिछड़ने के बावजूद टीम इंडिया सीरीज को बराबरी पर खत्म करने में सफल रही थी, लेकिन युवराज सिंह के पिता का मानना है कि हम इंग्लैंड का सूफड़ा साफ कर सकते थे, लेकिन हमने प्लेइंग इलेवन चुनने में गलती कर दी।

टेस्ट कप्तान के तौर पर शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में धमाकेदार आगाज किया। न केवल बैट से बल्कि एक कप्तान के तौर पर भी उन्होंने क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गजों को चौंका दिया। इंग्लैंड दौरे से पहले क्रिकेट पंडितों का मानना था कि इंग्लैंड आसानी से यह सीरीज अपने नाम कर लेगी। लेकिन युवा भारतीय टीम ने इंग्लैंड टीम के नाक में दम कर दिए। अगर कुछ मौकों पर हम संभल गए होते तो गिल अपने पहले ही दौरे पर इतिहास रच सकते थे।

Shubman Gill

शुभमन गिल (साभार-X Gill)

2-2 की बराबरी पर खत्म हुई थी सीरीज

End of Feed