यशस्वी ने बताया कैसे रोहित ने की उन्हें बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद

यशस्वी जायसवाल ने अपने कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि कैसे रोहित शर्मा ने उन्हें बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद की। जायसवाल ने रोहित के साथ नौ टेस्ट मैच खेले हैं और अपने कप्तान के साथ शीर्ष क्रम में सफल जोड़ी बना चुके हैं ।

यशस्वी जायसवाल को लगता है कि टेस्ट करियर में नई ऊंचाइयों को छूने की उनकी उम्मीदें कप्तान रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी पर टिकी हैं और उन्होंने इस अनुभव को बेहद शिक्षाप्रद बताया। पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ पदार्पण करने वाले जायसवाल ने रोहित के साथ नौ टेस्ट मैच खेले हैं और अपने कप्तान के साथ शीर्ष क्रम में सफल जोड़ी बना चुके हैं तथा कई शतकीय साझेदारियां कर चुके हैं।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar,

रोहित शर्मा और यशस्व जायसवाल (साभार-BCCI)

दलीप ट्रॉफी की पूर्व संध्या पर जायसवाल ने कहा, ‘‘जब भी मैं उनके साथ बल्लेबाजी करने जाता हूं तो यह अविश्वसनीय अनुभव होता है। उन्होंने अपने अनुभव मेरे साथ साझा करते हैं। मुझे लगता है कि जिस तरह से वह खेल को नियंत्रित करते हैं और विकेट को समझते हैं, वह बिलकुल सटीक होता है और उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है।’’

End of Feed