IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ इस बड़े रिकॉर्ड से 7 कदम दूर रह गए जायसवाल

IND vs SL: यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका दौरे की धमाकेदार शुरुआत की, लेकिन वह इस अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। इतना ही नहीं वह साल 2024 में एक बड़े रिकॉर्ड को हासिल करने से चूक गए।

IND vs SL: यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका दौरे की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। पल्लेकेले में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में जायसवाल ने पहली ही गेंद पर चौका मारकर रन बनाने का सिलसिला शुरू किया। पहले ओवर में उन्होंने 3 चौके मारे और 14 रन बनाए। जायसवाल के रन बनाने का सिलसिला लगातार जारी रहा, लेकिन वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। जायसवाल 21 गेंद में 5 चौकों और 2 छक्के की मदद से 40 रन की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें वानिंदु हसरंगा ने स्टंप कराया।

cricket news

यशस्वी जायसवाल (साभार-AP)

7 रन से चूके यशस्वी जायसवाल

जायसवाल को साल 2024 में 1,000 रन पूरा करने के लिए मैच से पहले 47 रन की दरकार थी। जिस तरह से उन्होंने पारी की शुरुआत की, लग रहा था कि आज वह 1,000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड बना लेंगे, लेकिन वह इस बड़े रिकॉर्ड को हासिल करने से चूक गए। जायसवाल इस आंकड़ों को छूने से 7 रन दूर रह गए। अगर वह और 7 रन बना लेते को साल 2024 में 1,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाते।

End of Feed