IND vs BAN: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले बन गए पहले भारतीय

Yashasvi Jaiswal creates history in WTC: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे यशस्वी जायसवाल लगातार अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है।

Yashasvi Jaiswal creates history in WTC: भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट टीम को कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में रोमांचक तरीके से मात दे दी है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज को 2-0 से जीत लिया है। इस मैच में भारत की जीत के हीरो यशस्वी जायसवाल रहे उन्होंने रिश से बाधित खेल की दोनों पारियों में अर्द्धशतक बनाए, वह भी बहुत तेज़ गति से।

yashasvi jaiswal ap test

यशस्वी जायसवाल (फोटो- AP)

यशस्वी जायसवाल ने इन दोनों बेहतरीन पारियों से भारतीय टीम की इस सीरीज में जीत को सुनिश्चित की ही साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने ऐसा कमाल किया है जो कि कोई भी भारतीय खिलाड़ी आज तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में नहीं कर पाया हो।

End of Feed