यशस्वी और शेफाली ने कर दी बड़ी गलती, NADA ने भेजा कारण बताओ नोटिस

यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा को NADA ने नोटिस जारी किया है। क्योंकि वे डोप टेस्ट से चूक गए और 'वेयरअबाउट्स क्लॉज़' (whereabouts clause) का पालन करने में विफल रहे। अब उन्हें इस विफलता के संबंध में NADA को जवाब देना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि वे दूसरे टेस्ट से न चूकें। नहीं तो उन्हें बैन का सामना करना पड़ सकता है।

भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और महिला टीम की ओपनर शेफाली वर्मा को नाडा ने नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होने से दोनों की मुश्किले बढ़ती हुई दिख रही हैं। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने ये नोटिस डोप टेस्ट नहीं देने को कारण भेजा है।

NADA

शेफाली और जायसवाल को नाडा ने भेजा नोटिस। फाइल फोटो

दोनों ही खिलाड़ियों को नाडा ने अपने दिए गए ठिकानों पर टेस्ट के लिए न मिलने को लेकर नोटिस भेजा है। इस संबंध में दोनों को अपनी सफाई देने का मौका दिया जाएगा। बता दें कि 12 महीने में अगर खिलाड़ी तीन बार व्हेयर अबाउट फेल्योर टेस्ट को तीन बार मिस कर देता है तो उसे डोपिंग नियमों के उल्लंघन का दोषी माना जाता है। इसके बाद नाडा के पैनल के सामने खिलाड़ी को अपनी सफाई देनी पड़ती है। अगर इसमें वह असफल होता है तो फिर दो साल का बैन लगाया जाता है।

End of Feed