WTC Points Table: पाकिस्तान की द.अफ्रीका के खिलाफ जीत के बाद अंक तालिका में मची हलचल, भारत को नुकसान

WTC Points Table 2025-27: पाकिस्तान और द.अफ्रीका के बीच खेला गया मैच समाप्त हो गया है। इस मैच की समाप्ति के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दमदार बदलाव हो गया है। भारत को नुकसान हो गया है वहीं पाकिस्तान ऊपर पहुंच गई है।

WTC Points Table 2025-27: पाकिस्तान ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-2027 चक्र में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की है। घरेलू मैदान पर, पाकिस्तान ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए स्पिन-अनुकूल पिचें (रैंक टर्नर) तैयार कीं, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को एक शानदार मुकाबले में 93 रनों से हरा दिया।

Pakistan test team AP

पाकिस्तान टेस्ट टीम (फोटो- AP)

स्पिनरों के दम पर पाकिस्तान की बड़ी जीत

लाहौर में हुई इस भिड़ंत में पिच ने अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली ने परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाया और दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में केवल 183 रनों पर सिमट गई।

End of Feed