WTC Points Table: इंग्लैंड को सीरीज में 4-1 से रौंदकर टीम इंडिया टॉप पर, जानिए और टीमों का कैसा है हाल?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 9, 2024, 07:43 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र में पहले पायदान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। जानिए अन्य टीमों का कैसा है हाल?

WTC Points Table 2023-25: युवाओं से सजी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच को पारी और 64 रन के अंतर से अपने नाम कर लिया। हैदराबाद में हार के साथ सीरीज का आगाज करने के बाद टीम इंडिया ने अपने स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में लगातार चार मैच जीतकर इंग्लैंड की बैजबॉल की रणनीति की हवा निकालते हुए सीरीज में 4-1 से जीत का परचम लहराया। इतने बड़े अंतर से सीरीज में जीत का असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी साफ तौर पर नजर आ रहा है।

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम

पहले पायदान पर टीम इंडिया हुई मजबूत

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 के अंतर से सीरीज जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र की अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया के खाते में तीन सीरीज के 9 मैच में 6 जीत, 2 हार और एक ड्रॉ के साथ कुल 74 अंक हो गए हैं। भारतीय टीम की जीत प्रतिशत 68.51 है और उसके खाते में 2 निगेटिव अंक भी हैं।

End of Feed