EXPLAINER: क्या बढ़ेगी WTC में टीमों की संख्या? जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान ने की है पुरजोर कोशिश

रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड द्वारा 2027-29 और 2029-31 के चक्रों के लिए 9 टीमों वाले मौजूदा फॉर्मेट को ही जारी रखने की ICC की सिफारिश को मंजूरी दिए जाने की संभावना है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अभी अपने चौथे चक्र के अंत के करीब है। हाल के सालों में इसके फॉर्मेट को लेकर काफी चर्चाएं हुई हैं, जिसमें एक 'टू-टियर लीग सिस्टम' (दो-स्तरीय लीग प्रणाली) लागू करने का प्रस्ताव भी शामिल था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में काफी दिनों से टीमों की संख्या बढ़ाने की मांग चल रही है। रविवार को बाली में होने वाली ICC बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे पर प्रमुखता से चर्चा होने की उम्मीद है। जहां सदस्य इस लंबे समय से लंबित प्रस्ताव पर विचार-विमर्श करेंगे। हालांकि, ऐसे आसार नहीं दिख रहे हैं कि फिलहाल अगले दो चक्रों (2027-29, 2029-31 तक) में 9 टीमों वाला मौजूदा फॉर्मेट ही बने रहने की संभावना है।

WTC Trophy

WTC में टीमों को बढ़ाने की मांग। फाइल फोटो

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड द्वारा 2027-29 और 2029-31 के चक्रों के लिए 9 टीमों वाले मौजूदा फॉर्मेट को ही जारी रखने की ICC की सिफारिश को मंजूरी दिए जाने की संभावना है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अभी अपने चौथे चक्र के अंत के करीब है। हाल के सालों में इसके फॉर्मेट को लेकर काफी चर्चाएं हुई हैं, जिसमें एक 'टू-टियर लीग सिस्टम' (दो-स्तरीय लीग प्रणाली) लागू करने का प्रस्ताव भी शामिल था।

End of Feed