WTC Final: क्या होगा जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच ड्रॉ हो जाए

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 10, 2023, 11:24 PM IST

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं। आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 280 रन की दरकार है जबकि ऑस्ट्रेलिया जीत से 7 विकेट दूर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि मैच ड्रॉ हो जाए तो क्या होगा?

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच ड्रॉ हो तो क्या होगा
  • कैसे होगा विजेता का निर्णय
  • रिजर्व डे में कैसे जाएगा मैच

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच के चौथे दिन के बाद टीम इंडिया जीत से 280 रन दूर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया जीत से 7 विकेट दूर है। आखिरी दिन तीनों परिणाम संभव है। कोहली और रहाणे ने अच्छी बल्लेबाजी की तो भारत भी इतिहास रच सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर मैच किसी कारण रद्द हो जाए या फिर ड्रॉ हो जाए तो फिर क्या होगा। हम आपको बताते हैं कि ऐसी स्थिति में किसे जीत मिलेगी?

wtc final live score

ऑस्ट्रेलिया टीम (साभार-AP)

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 444 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 20 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों चौथे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी कर चुके हैं और टीम इंडिया को उम्मीद है कि यह साझेदारी और भी लंबी होगी।

End of Feed