WTC Final में सूर्यकुमार यादव की हो सकती है एंट्री, इस खिलाड़ी की ले सकते हैं जगह

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 5, 2023, 03:47 PM IST

WTC Final 2023: 7-11 जून के बीच लंदन के ऐतिहासिक ओवल में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को भी मौका मिल सकता है। केएल राहुल की इंजरी की स्थिति में वह टीम इंडिया के साथ स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर जा सकते हैं। फिलहाल सूर्या आईपीएल में गजब की बल्लेबाजी कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  1. सूर्यकुमार यादव को मिल सकता है मौका
  2. WTC Final के लिए टीम इंडिया में मिल सकता है मौका
  3. स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर हो सकती है एंट्री

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ऐतिहासिक ओवल मैदान में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल आईपीएल से तो बाहर हो ही गए हैं उनके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेलने पर भी सस्पेंस है।

SURYAKUMAR YADAV

सूर्यकुमार यादव, बल्लेबाज टीम इंडिया

ऐसे में इस स्क्वॉड में सूर्यकुमार यादव की एंट्री हो सकती है। वह टीम इंडिया के साथ स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर लंदन रवाना हो सकते हैं। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्ठि नहीं की गई है, लेकिन टाईम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा जा रहा है कि बीसीसीआई के सूत्रों ने सूर्यकुमार यादव को यूके वीजा तैयार रखने को कहा है। उन्हें यह केएल राहुल के इंजरी को देखते हुए स्क्वॉड में स्टैंडबाय के तौर पर शामिल किया जा सकता है।

End of Feed