WTC Final 2023, IND vs AUS: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की। लंच टाइम तक भारतीय गेंदबाजों ने दो विकेट चटकाए, लेकिन दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है। दिन का पहला विकेट कुलदीप यादव ने मार्नस लाबुशेन के रूप में लिया, जबकि दूसरा विकेट के रूप में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कमरून ग्रीन को अपना शिकार बनाया। इस विकेट के साथ रवींद्र जडेजा टेस्ट में सबसे सफल बाएं हाथ के भारतीय स्पिनर बन गए हैं।
विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए भारतीय खिलाड़ी।
इस दिग्गज खिलाड़ी को छोड़े पीछे
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल बाएं हाथ के भारतीय स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने पूर्व बिशेन सिंह बेदी को पीछे छोड़ दिया। बिशेन के नाम टेस्ट में 266 विकेट है, जबकि कैमरून ग्रीन को आउट करते हुए जडेजा सबसे सफल बाएं हाथ के भारतीय स्पिनर बन गए। उनके नाम अब 267 विकेट हो गए हैं। वहीं, 162 विकेट के साथ विनोद मांकड़ तीसरे नंबर पर, 151 विकेट के साथ रवि शास्त्री और 114 विकेट के साथ दिलीप दोषी पांचवें नंबर पर हैं।ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की स्थिति काफी मजबूत हो गई है। चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 123/4 रन से आगे खेलना शुरू किया। लंच टाइम तक ऑस्ट्रेलिया ने 70 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना ली है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 374 रन की बढ़त हासिल कर ली है। लंच टाइम से पिछले 10 ओवर की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने 4.10 की रनरेट से एक विकेट के नुकसान पर 41 रन जोड़े हैं।
