WTC Final: रोहित शर्मा ने बताया इस वजह से टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंची

  • Agency by: Agency
  • Updated May 25, 2023, 03:02 PM IST

Rohit Sharma on WTC Final: रोहित शर्मा का मानना है कि लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचकर उनकी टीम के खिलाड़ियों ने अपने जज्बे का शानदार नमूना पेश किया विशेषकर तब जबकि टीम 2021 में खिताबी मुकाबले में हार गई थी। सात जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच शुरू होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी भिड़ंत
  • रोहित शर्मा ने कहा खिलाड़ियों ने जज्बा दिखाया

WTC Final: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचकर उनकी टीम के खिलाड़ियों ने अपने जज्बे का शानदार नमूना पेश किया विशेषकर तब जबकि टीम 2021 में खिताबी मुकाबले में हार गई थी। भारत सात जून से शुरू होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा।

WTC Final, Rohit Sharma says passion of Indian players helped India reach in Finals

रोहित शर्मा (AP)

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की वेबसाइट पर जारी वीडियो में रोहित ने कहा,‘‘ साउथम्पटन में पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद हमने तुरंत ही एकजुट होकर अगले चक्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी थी।’’

End of Feed