WTC Final Day 2, AUS vs SA: लॉर्ड्स में विकेटों की पतझड़ के बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की मजबूत हुई पकड़

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दूसरी पारी में खराब प्रदर्शन के बावजूद मजबूत पकड़ बना ली है। जानिए कैसा रहा दूसरे दिन के खेल का हाल?

लंदन: कप्तान कैट कमिंस के छह विकेट की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 138 रन पर ढेर करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन गुरुवार को दूसरी पारी में आठ विकेट पर 144 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 218 रन तक पहुंचाई। कमिंस (28 रन पर छह विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका की टीम 57.1 ओवर में सिर्फ 138 रन पर सिमट गई जिससे पहली पारी में 212 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया को 74 रन की बढ़त मिली। मिचेल स्टार्क ने भी 41 रन देकर दो विकेट चटकाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड बेडिंघम 111 गेंद में छह चौकों की मदद से 45 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। कप्तान तेम्बा बावुमा ने 36 रन की पारी खेली। कमिंस की तूफानी गेंदबाजी के सामने हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने अपने अंतिम पांच विकेट सिर्फ 12 रन जोड़कर गंवाए।

Australia vs South Africa

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल

ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की 218 रन की बढ़त

End of Feed